विकसित भारत संकल्प सभा को मंत्री राजपूत ने किया संबोधित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विशाल रैली के रूप में पहुंचे पीटीसी ग्राउंड

सागर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन एवं सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विशाल रैली के रूप में पीटीसी ग्राउंड पहुंचे इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को सुना और देखा
विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन केवल सत्ता में रहने का काल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण सुशासन और भारत के पुनर्निर्माण की निरंतर यात्रा है वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज विकसित भारत-2047 के संकल्प तक पहुंच चुकी है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के प्रत्येक चरण में राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है उनके नेतृत्व में भारत ने विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा प्राप्त की है मंत्री राजपूत ने कहा कि पिछले वर्षों के भारत और आज के भारत की तुलना करें तो बदलाव स्पष्ट दिखाई देता है पहले जहां सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में लंबा समय लगता था वहीं आज डिजिटल तकनीक प्रत्यक्ष लाभ अंतरण और सुशासन के माध्यम से सरकार और जनता के बीच की दूरी कम हुई है उन्होंने कहा कि जनधन खाते, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, डिजिटल इंडिया, यूपीआई, सड़क एवं रेल नेटवर्क का विस्तार सहित अनेक योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन को प्रभावित किया है गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है और गरीब तथा वंचित परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया गया है
मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि गांव, किसान, गरीब, महिला, युवा और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है आज गरीब परिवारों को पक्का घर, शौचालय, गैस कनेक्शन, बैंक खाता, नल से जल और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी सुविधाएं योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध हो रही हैं यही सुशासन की वह सोच है, जिसमें सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की सुविधाएं पहुंचाना है कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव, सागर विधायक नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, विधायक वीरेंद्र लोधी, देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व विधायक नारायण कबीरपंथी, पूर्व महापौर सुधा जैन,यश अग्रवाल जगन्नाथ गोरिया, अर्पित पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments