सागर।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में तथा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत आज शासकीय सांदीपनि विद्यालय एम एल बी नं 1, सागर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त संचालक सागर संभाग डॉ. एस आर रोशन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.आशीष जैन के द्वारा किया गया इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे डॉ वंदना खरे उपप्राचार्य सांदीपनि विद्यालय जिला स्वास्थ्य अधिकारी 1 डॉ अचला जैन तथा जिला जिला पोषण समन्वयक डॉ शिवम पांडेय शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के पी एच एम विकास भूरिया,प्रभारी आर आई डी एम डिप्टी मीडिया अधिकारी एवं हेमराज अहिरवार एवं संबन्धित वार्ड की आशा विशेष रूप से मौजूद रहे अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को पेट के कीड़ों (कृमि) से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं
यह कार्यक्रम एनीमिया मुक्त भारत अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके तहत आज सागर सहित पूरे मध्य प्रदेश के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को कृमिनाशक गोलियां वितरित की गईं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आशीष जैन ने जानकारी दी है कि जो बच्चे आज किसी कारण वश इस अभियान के दौरान गोली खाने से छूट गए हैं उनके लिए आगामी 9 अक्टूबर को मॉप अप राउंड डवच-नच त्वनदक आयोजित किया जाएगा इस दिन छूटे हुए सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी ताकि जिले का कोई भी बच्चा इस स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रहे कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया।
0 Comments