महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कलेक्टर ने कर्मचारियों को दिया नैतिक मूल्यों का संकल्प

सागर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य,अहिंसा,स्वच्छता और नैतिक मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई कलेक्टर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि महान महापुरुषों के आदर्शों को केवल याद न रखें, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाएं उन्होंने कहा हमें अपने घर के साथ-साथ कार्यालय और परिसर को स्वच्छ रखना चाहिए तथा एक स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना चाहिए शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्य के मार्ग पर चलने ईमानदारी नैतिक मूल्यों तथा अहिंसा के सिद्धांतों को अपने आचरण में ढालने का संकल्प लिया साथ ही किसी भी व्यक्ति के प्रति हिंसा द्वेष एवं वैमनस्य की भावना न रखते हुए सभी धर्मों वर्गों और समुदायों के प्रति सम्मान सद्भावना और भाईचारा बनाए रखने की बात कही गई कार्यक्रम में सभी ने शपथ ली कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य,अहिंसा, स्वच्छता प्रेम एवं सद्भावना के विचारों का अनुसरण करेंगे और अपने परिवार कार्यस्थल व समाज में शांति और सामाजिक समरसता बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे इस दौरान अपर कलेक्टर अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव, श्रीमती आरती यादव, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेश द्विवेदी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments