शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत

सागर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राहतगढ़ में यादव समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इस दौरान यादव समाज के लोगों ने मंत्री राजपूत का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज द्वारा राहतगढ़ के प्रमुख मार्गों से भव्य रैली निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए इसके पश्चात आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के साथ-साथ प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होता है
मंत्री राजपूत ने कहा कि यादव समाज अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, यह पूरे समाज के लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए बच्चे अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं उन्होंने सभी समाजों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा से जोड़ें और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग करें कार्यक्रम के अंत में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यादव समाज को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की असली ताकत उसकी युवा पीढ़ी है और जब युवा शिक्षा एवं संस्कार से जुड़ते हैं तो समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होते हैं इस अवसर पर पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, पूर्व मंत्री हर्ष यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव शिवशंकर यादव जिलाध्यक्ष,हृदय यादव,जिला उपाध्यक्ष बब्बू यादव प्रमोद यादव पथरिया अनिरुद्ध यादव पूर्व सरपंच सुनील यादव पढ़ा वीरसिंह यादव ब्रजेश यादव राजकुमार यादव मनोहर यादव रामबाबू यादव अजीत यादव मुंशीलाल यादव राजेंद्र देवेंद्र यादव लल्लूभाई यादव,अजीत यादव स्थानीय जनप्रतिनिधियों में टिंकू राजा, प्रियंक तिवारी, दीपक जैन, सुरेंद्र रघुवंशी अनिल श्रीवास्तव, जाहिर, विनोद ओसवाल कुरेशी लालमिया सलीम रंगरेज चंद्रेश टीला, विशाल खटीक वसीम खान अनुराग पाठक सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments