सागर। शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं वीर सावरकर प्राथमिक विद्यालय, पुरानी सदर सागर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष कुश समाज कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश एवं विद्यालय के संरक्षक प्रभुदयाल कुशवाहा तथा शाला प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्य दीवान सर पुरुषोत्तम विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इस संपूर्ण कार्यक्रम का सुंदर एवं व्यवस्थित आयोजन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ही किया गया था इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर. के. जैन एसएमसी के सम्मानित सदस्य,वीर सावरकर प्राथमिक विद्यालय तथा शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी सदर के सभी सदस्य,समस्त शिक्षकवृंद एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे कार्यक्रम में विशेष रूप से महेश प्रसाद दुबे आलोक गुप्ता शिवानी गौतम तथा महावीता सहित समस्त स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और भाषण व कविताओं के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की साथ में पीसी दीवान अमर सिंह कुशवाहा धनीराम पटेल पुरुषोत्तम शिल्पी पूर्व जिला मंत्री भाजपा श्रीमती लीलावती पटेल उपस्थित थी सदस्यों द्वारा शिक्षकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया प्राचार्य आर. के. जैन ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों द्वारा किए गए इस बेहतरीन आयोजन की सराहना करते हुए उन्हें गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।
0 Comments