कमिश्नर ने केन बेतवा लिंक परियोजना के मुद्दों पर अधिकारियों के साथ की चर्चा

सागर।कमिश्नर दिलीप कुमार ने पन्ना जिले में राष्ट्रीय महत्व की केन बेतवा लिंक परियोजना सहित रूंझ एवं मझगांय सिंचाई परियोजनाओं के तहत प्रभावित सभी परिवारों को आगामी 10 अक्टूबर तक मुआवजा राशि वितरण के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि केन बेतवा परियोजना के तहत अर्जन संबंधी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है अब समय सीमा में भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करें इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय के सभागार में शुक्रवार की सायं संपन्न हुई बैठक में कलेक्टर सहित पन्ना, गुनौर एवं अजयगढ़ एसडीएम, तहसीलदार व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा की गई परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया जल संसाधन विभाग और राजस्व विभाग द्वारा वांछित कार्यवाही पूर्ण करने के लिए जरूरी समन्वय व प्रक्रियाओं के संबंध में भी चर्चा हुई कमिश्नर ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं के कारण प्रभावित परिवारों का बेहतर पुनर्वास सुनिश्चित हो कमिश्नर द्वारा अवार्ड संबंधी जानकारी लेकर दस्तावेजों के आधार पर शेष प्रक्रिया समयावधि में पूर्ण करने सहित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से राशि का वितरण कराने और कुछ संख्या में शेष रहे हितग्राहियों के राशि वितरण के संबंध में दस्तावेजीकरण कराने के निर्देश भी दिए गए उन्होंने कहा कि संबंधित गांव में विभागीय अधिकारी कर्मचारियों सहित बैंकर्स और नोटरी भी उपस्थित रहें जिससे मौका स्थल पर ही अविलंब राशि भुगतान के लिए त्वरित कार्यवाही पूर्ण की जा सके अतिरिक्त मुआवजा राशि के लिए शपथ पत्र के साथ सहमति प्राप्त करने के निर्देश भी दिए इसके अलावा नियमित रूप से संचालित प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए भी निर्देशित किया गया उन्होंने कहा कि दल गठित कर एवं शिविर के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किया जाए टीम द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए राजस्व और जल संसाधन विभाग का अमला परस्पर समन्वय से कार्य करें यह सुनिश्चित किया जाए कि अब संयुक्त बैंक खाता के आधार पर ही शेष राशि का भुगतान सुनिश्चित हो बालूपुर एवं कुंवरपुर गांव सहित क्रमशः अन्य गांवों में भी मुआवजा राशि का वितरण व्यवस्थित रूप से करें बैठक में जानकारी दी गई कि रूंझ परियोजना में केवल अतिरिक्त राशि का वितरण ही शेष है कमिश्नर ने कहा कि विस्थापित परिवार के व्यक्तियों को उनकी पात्रता मुताबिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं हितग्राहीमूलक विभागीय योजनाओं के माध्यम से भी इन्हें लाभ दिलाएं पूरी संवेदनशीलता के साथ हर स्तर पर समस्याओं के निराकरण पर जोर दें संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्य की पूर्णता तक निरंतर रूप से फील्ड भ्रमण कर समस्याओं का संज्ञान लेकर कार्यवाही की जाए पात्र व्यक्ति को पूरक अवार्ड की राशि वितरण के निर्देश भी दिए गए उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना में भी एक जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्तियों को राशि वितरण के लिए जरूरी कार्यवाही पूर्ण करें संभागायुक्त ने कहा कि वर्तमान में संचालित सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें अभियान में सेवा गतिविधियों सहित नशा मुक्ति स्वच्छता एवं पौधरोपण जैसे अभियान में सामूहिक सहभागिता हो स्वामित्व योजना में शत प्रतिशत ई-केवायसी पूर्ण करने के निर्देश भी दिए इसके अलावा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में 100 दिवस से अधिक समयावधि की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर जोर दिया।

Post a Comment

0 Comments