सागर।कार्यालय 07 एम.पी. बालिका बटालियन एनसीसी सागर के तत्वावधान और कैम्प कमांडेट कर्नल सुजीत देशमुख के नेतृत्व में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सिरौजा में 04 सितम्बर से संचालित है जिसका समापन 13 सितम्बर 2026 का सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरुस्कार वितरण के साथ भव्य समापन किया गया इस शिविर में लगभग 400 बालक एवं बालिका कैडेट्स की सहभागिता रही है A शिविर में दिनांक 11 सितंबर 2026 को एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा ग्रुप मुख्यालय सागर द्वारा कैंप में विजिट किया गया जिसमें उन्होंने कैडेट को कैंप में अपनी प्रतिभा को निखारने के विषय में मार्गदर्शन किया एवं भविष्य में होने वाले कैंप में सिलेक्शन हेतु जानकारी प्रदान की कैडेट द्वारा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा ग्रुप मुख्यालय सागर को सलामी दी गई कैंप का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरुस्कार वितरण समारोह के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. प्रतिभा तिवारी, मेनेजिंग ड्रायरेक्टर स्वामी विवेकानंद यूनिवरसिटी की पत्नि उन्होंने अपने व्यक्क्तव्य में कैडेटों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की व०सभी एएनओं,पी आई स्टाफ, सिविल स्टाफ और कैडेट्स उपस्थित रहे कैंप के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिनमें विभिन्न श्रेणियों सीनियर एवं जूनियर कैडेट्स में खो-खो, बॉलीवाल सहित अन्य खेल शामिल रहे, जिनमें कैडेट्स ने बढ़चढ़ कर सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया समापन अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता कैडेट्स प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत समूह गान, समूह नृत्य नुक्कड़ नाटक, एकल नृत्य, कविता पाठ जैसी आर्कषक प्रस्तुतियाँ दी गई कैडेटस द्वारा प्रस्तुत सैन्य जीवन और देश सेवा पर आधारित नाट्य मंचन की प्रस्तुति ने सभी को देश प्रेम और सत्यनिष्ठा का परिचय दिया रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों से खूब सराहना प्राप्त की कार्यक्रम के दौरानअनुशासन,प्रतिभा समाजिक जागरूकता का सुंदर समन्वय देखने को मिला कैंप ने युवाओं को खेल संस्कृति एवं सामाजिक दायित्वों को खेल से जोडने का महत्वपूर्ण कार्य किया किया।
0 Comments