सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है इस त्रासदी ने कई हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया है और हर दिन सामने आ रही मौतों की दास्तान किसी का भी दिल दहलाने के लिए काफी है ऐसा ही एक दुखद मामला ग्राम छापरी से सामने आया है जहां जहरीली शराब ने एक घर का इकलौता चिराग बुझा दिया
ग्राम छापरी निवासी कुलदीप अपने परिवार का एकमात्र सहारा था वह अपने अपाहिज पिता और पांच बहनों की देखरेख करता था परिवार की खुशियों के बीच हाल ही में रक्षाबंधन का त्योहार आया था जिसके लिए कुलदीप विशेष तौर पर शिरडी से अपने घर लौटा था बहनों ने अपने भाई की कलाई पर बड़े चाव से राखी बांधी और उसकी लंबी उम्र की कामना की थी लेकिन किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि यह उन पांचों बहनों का अपने भाई के साथ आखिरी रक्षाबंधन साबित होगा जहरीली शराब ने उसकी जिंदगी छीन ली और जिस कलाई पर कुछ दिन पहले राखी सजी थी वहां अब सिर्फ उसकी यादें और सूनापन रह गया है इस घटना के बाद से अपाहिज पिता का रो-रोकर बुरा हाल है जिनका बेटा ही उनका इकलौता संबल था घर में अब बेटे की आवाज गूंजने के बजाय सिर्फ सन्नाटा और मातम पसरा है कुछ ऐसा ही हाल ग्राम बमूरा का भी है जहां एक मां आज भी घर की चौखट की तरफ टकटकी लगाए देख रही है जिसका दिल यह मानने को तैयार ही नहीं है कि उसका जवान बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा इस जहरीली त्रासदी ने किसी की गोद सूनी कर दी है किसी बहन से उसका भाई छीन लिया है तो किसी मासूम बच्चे के सिर से उसके पिता का साया उठा दिया है श्मशान घाट से उठ रहा धुआं केवल चिताओं का नहीं बल्कि उन बेकसूर परिवारों के टूटे हुए सपनों और उम्मीदों का है बंडा दौरे पर पहुंचे दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी और बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार जब पीड़ित परिवार से मिलने ग्राम छापरी पहुंचे तो वहां का माहौल देखकर सभी की आंखें नम हो गईं जो लोग इस जहरीली शराब की भेंट चढ़ चुके हैं वे लौटकर वापस नहीं आ सकते लेकिन इस भीषण त्रासदी के बाद अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी यही है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो और किसी अन्य बहन की राखी इस तरह कभी अधूरी न रहे।
0 Comments