सागर जिले के बड़ा में जहरीली शराब कांड में प्रशासन का चला बुलडोजर अवैध शराब नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

सागर।जिले बड़ा में हुए जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद जिले में अवैध शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार एक्शन लिया जा रहा है
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंडा शराब कांड के मास्टरमाइंड बताए जा रहे मनीष लोधी, चंदू राजपूत और आशीष की दुकानों और उनसे जुड़ी संपत्तियों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है प्रशासन की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इन आरोपियों की अवैध रूप से संचालित दुकानों और अतिक्रमण कर बनाई गई संपत्तियों को जमींदोज किया बताया जा रहा है कि इन लोगों द्वारा लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा था जिसके चलते यह जहरीली शराब कांड हुआ प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनसे जुड़ी सभी संपत्तियों पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0 Comments