लैपटॉप मिलने से अब आसान होगी पढ़ाई विनीत के सपनों को मिली नई उड़ान

सागर।ग्राम दलपतपुर निवासी विनीत अहिरवार के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल का सहयोग उनकी पढ़ाई और भविष्य के सपनों को नई दिशा देने वाला साबित हुआ है कॉलेज की पढ़ाई के दौरान तकनीकी कार्यों के लिए लैपटॉप की आवश्यकता होने पर विनीत ने कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया था विनीत की आवश्यकता को समझते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया और लैपटॉप प्रदान किया लैपटॉप मिलने पर विनीत के चेहरे पर खुशी नजर आई अब वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कोडिंग डिजाइनिंग और ऑटोकैड जैसे तकनीकी कार्य आसानी से कर सकेंगे इससे कॉलेज के प्रोजेक्ट और असाइनमेंट तैयार करने में भी उन्हें सुविधा मिलेगी विनीत ने बताया कि लैपटॉप की आवश्यकता लंबे समय से महसूस हो रही थी संसाधन के अभाव में तकनीकी कार्यों और प्रोजेक्ट को पूरा करने में कठिनाई होती थी अब लैपटॉप मिलने से वे अपने तकनीकी कौशल को बेहतर तरीके से विकसित कर सकेंगे और नई-नई तकनीकों को सीखने का अवसर मिलेगा विनीत तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं और अपने हुनर के माध्यम से भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त करना चाहते हैं विनीत ने कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस सहयोग से पढ़ाई आसान होगी और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments