पुलिस लाइन में 13वें बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ 77 अधिकारी-कर्मचारी ले रहे प्रशिक्षण

सागर। आगामी सिंहस्थ ड्यूटी के लिए सागर जिले से भेजे जाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर ढंग से तैयार करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सागर में 13वें बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया प्रशिक्षण में सागर जिले के 77 अधिकारी-कर्मचारी शामिल होकर सिंहस्थ ड्यूटी से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा किया गया इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी उपस्थित रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा इस दौरान अधिकारी कर्मचारियों को सिंहस्थ ड्यूटी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने श्रद्धालुओं की सुरक्षा भीड़ प्रबंधन यातायात व्यवस्था,आपात परिस्थितियों में त्वरित रिस्पॉन्स,ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं अनुशासन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण में व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक दोनों स्तरों पर तैयारियां कराई जा रही हैं ताकि सिंहस्थ ड्यूटी के दौरान अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन सतर्कता, संवेदनशीलता एवं टीम भावना के साथ ड्यूटी करने पर विशेष जोर दिया गया साथ ही सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments