सागर। 09 सितम्बर 2026 बंडा के अवैध जहरीली शराब मामले के पीड़ितों को त्वरित राहत देने और उनका ढांढस बंधाने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे उन्होंने अस्पताल के वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना और पीड़ित परिवारों से आत्मीय संवाद किया उन्होंने परिजनों से कहा कि सरकार हर स्थिति में आपके साथ है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रत्येक मरीज के पास जाकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति देखी पीड़ितों के परिजनों से पूछा परिवार में कौन कौन है चिंता मत करिए सरकार हर स्थिति में आपके साथ खड़ी है मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार और सांत्वना भरे शब्दों से पीड़ित परिवारों की आंखों में आस और ढांढस साफ नजर आया निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बीएमसी के प्रभारी डीन अधीक्षकऔर वरिष्ठ चिकित्सकों से पीड़ितों को सर्वाेत्तम इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है साथ ही आवश्यक दवाओं, टेस्ट और विशेषज्ञों की तैनाती 24 घंटे सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए इस दौरान दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी रहली विधायक गोपाल भार्गव, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक नरयावली विधायक प्रदीप लारिया बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष एवं श्रीमती रानी कुशवाहा, शैलेष केशरवानी, कमिश्नर दिलीप कुमार डीआईजी एसएस चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, प्रभारी डीन डॉ. अमर गंगवानी,अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, डॉ. सौरभ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डाक्टर्स, मेडिकल स्टाफ मौजूद था।
0 Comments