सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार एवं संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सागर आलोक खरे के मार्गदर्शन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पांडे के निर्देशन में जिले में अवैध एवं जहरीली मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत दिनांक 10-09-2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर वृत्त आंतरिक सागर, ग्राम बछलोन, थाना बहेरिया क्षेत्र अंतर्गत एक खाली पड़े मकान पर छापेमारी की गई सूचना थी कि इस मकान का उपयोग शराब तस्करों द्वारा शराब गोदाम के रूप में किया जा रहा है
टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो वहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई बरामद ब्रांडों में मैकडॉवेल रम, गोवा, बॉम्बे स्पेशल, MD व्हिस्की, रॉयल स्टेज, बकार्डी, Budweiser, Kingfisher, Bolt, Lemount, Magic Moment, Imperial Blue, Magic Jamun, Bacardi Mango सहित अन्य ब्रांड शामिल हैं मौके से कुल 96 पेटी, लगभग 864 लीटर बल्क मदिरा बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,55,000 रुपये बताई जा रही है यह शराब अनीता पाठक पति मनोज पाठक के आधिपत्य वाले मकान से जप्त की गई है विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है आबकारी विभाग द्वारा इस शराब के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मृत्युंजय सिंह ठाकुर, पूजा चंद्रन वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक सियाराम चौधरी, राजेंद्र बिलावर, शैलेंद्र सिंह, मोनिका चंदेल, SP साकेत, मदन कुमार यादव, मुख्य आरक्षक प्रदीप दुबे, प्रमोद दुबे, संगीता, आरक्षक दीपेन्द्र उदैनिया दिलीप ठाकुर, राजकमल सिंह, राहुल अहिरवार,आरती पटेल,अंकिता साहू,पूनम ठाकुर,प्रगति ताम्रकार,शिवानी पुष्पा तथा वाहन चालक सुधीर घोषी, रितेश रजक प्रदीप ठाकुर, शिवम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
0 Comments