सागर।बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पटोआ निवासी अच्छेलाल ने दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा है आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह हरिजन वर्ग का है वहीं आरोपी राहुल ठाकुर और अन्य गांव के धनाढ्य लोग हैं आरोपियों ने अच्छेलाल की खसरा नं. 55 की आवादी भूमि पर जबरन कच्चा मकान बनाने की कोशिश की विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की और भूमि हड़पने की धमकी दी अच्छेलाल का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी गीताबाई और बेटे बाबूलाल को भी जान से मारने की धमकी दी है डर के कारण पीड़ित और उसका परिवार घर नहीं जा पा रहा है मामले में बंडा थाने में शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई फिलहाल पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई कर उसे उसकी पत्नी और बेटे की जान-माल की रक्षा की जाए।
0 Comments