तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री राजपूत ने निकली भव्य तिरंगा यात्रा

सागर।राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान,राष्ट्रभक्ति की भावना और देश की एकता-अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने निज निवास मातेश्वरी से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली मंत्री  राजपूत स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए उनके साथ हजारों कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं नागरिकों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और संगठन के कार्यक्रम के अनुसार आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत करना है सुरखी विधानसभा क्षेत्र में यह अभियान लगातार आगे बढ़ेगा और विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में धूमधाम के साथ तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी तिरंगा केवल ध्वज नहीं देश की आन-बान और शान का प्रतीक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि तिरंगा भारत की आन,बान और शान का प्रतीक है इसके तीन रंग और अशोक चक्र हमें देश की विविधता,शांति,साहस,प्रगति और कर्तव्य का संदेश देते हैं तिरंगे को हाथ में लेकर चलना केवल एक कार्यक्रम में शामिल होना नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और जिम्मेदारी को व्यक्त करना है उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं उसके पीछे वीरों का त्याग तपस्या और बलिदान है तिरंगा यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी को देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रध्वज के महत्व से जोड़ना भी हमारा दायित्व है मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा के हर मंडल में यह तिरंगा यात्रा भव्यता के साथ निकाली जायेगी राहतगढ़और जैसीनगर मंडल में 14 अगस्त को बिलहरा मंडल में 11 अगस्त को तथा सीहोरा मंडल में 12 अगस्त को यह यात्रा निकाली जायेगी हर व्यक्ति तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचे यही इस अभियान का उद्देश्य है गांव-गांव निकलने वाली तिरंगा यात्राएं समाज के प्रत्येक वर्ग को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराएंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में राष्ट्रभक्ति का जनअभियान
मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’अभियान की शुरुआत की थी इसका उद्देश्य देशवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करना था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय-समय पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को देशभर में तिरंगे के प्रति नागरिकों के सम्मान और राष्ट्रभावना से जोड़ते हुए लोगों से इसमें सहभागी बनने का आह्वान किया है इसी राष्ट्रव्यापी भावना को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्राओं के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की एकता-अखंडता के प्रति जागरूक किया जा रहा है मंत्री राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और तिरंगा यात्राओं को लेकर उत्साह का वातावरण है मुख्यमंत्री ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बढ़ाने, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास के साथ-साथ अपनी गौरवशाली विरासत और राष्ट्रीय मूल्यों को भी मजबूती से आगे बढ़ा रहा है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी राष्ट्रभक्ति, विकास और जनभागीदारी की भावना को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments