सागर।त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कृष्णा इंटरप्राइजेस पर कार्रवाई करते हुए 'गोवर्धन प्योर काऊ घी' के नमूने लिए और 500 एमएल के 36 जार जब्त कर सील कर दिए कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फर्म से घी का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत लिया गया मिलावट की आशंका पर 500 एमएल के 36 जार यानी कुल 18 लीटर घी जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 हजार रुपये है को जब्त किया गया नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी बता दें कि इससे पहले विभाग ने मोतीनगर इलाके से धौलपुर फ्रेश घी के 225 जार जब्त किए थे जिनकी कीमत लगभग 25 हजार 650 रुपये थी साथ ही शहर में घर-घर फेरी लगाकर घी बेचने वाले जितेन्द्र घोषी के खिलाफ भी कार्रवाई कर नमूने जांच को भेजे गए हैं खाद्य विभाग के अनुसार पिछले एक माह में जिले से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 60 नमूने लिए जा चुके हैं खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा है कि त्योहारों में मिलावट रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
0 Comments