सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में 24 अगस्त 2026 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया शिविर का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 50, ग्राम रामपुर में किया गया शिविर में ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों की विशेष रूप से जांच की गई स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया तथा मरीजों को निशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी साथ ही ऋतुचर्या संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा नियमित योग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से बदलते मौसम में सावधानी बरतने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
0 Comments