ट्रैक्टर चोरी करने वाले आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर।थाना सिविल लाइन पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल आरोपी टीकाराम उर्फ टिक्कू पिता गनेश उर्फ जलेश अहिरवार, उम्र 20 वर्ष एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रैक्टर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है आरोपीगण अन्य थाना क्षेत्रों के प्रकरणों में भी वांछित थे दिनांक 09 मार्च 2026 की दरम्यानी रात फरियादी बब्लू पिता गनपत पटेल, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम सुआतला, थाना सिविल लाइन, के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 77/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में लगातार विवेचना करते हुए भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी टीकाराम उर्फ टिक्कू एवं एक विधि-विरुद्ध बालक की घटना में संलिप्तता सामने आई आरोपीगण अन्य थाना क्षेत्रों के प्रकरणों में भी वांछित थे थाना प्रभारी सिविल लाइन आनंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी गया ट्रैक्टर जिसकी अनुमानित कीमत करीब 04 लाख रुपये है बरामद किया गया पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा थाना बण्डा क्षेत्र से एक टैंकर चोरी करना भी स्वीकार किया गया है। उक्त संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments