सागर।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भरत सिंह राजपूत द्वारा मंगलवार को बाल विकास परियोजना देवरी के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र कटंगी, चीमाढाना, गोपालपुरा, चिरचिटा, बोरिया हथखोह एवं पड़रईखुर्द का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र गोपालपुरा एवं चीमाढाना बंद पाए गए दोनों केन्द्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया आंगनबाड़ी केन्द्र कटंगी में कार्यकर्ता एवं सहायिका अनुपस्थित पाई गईं जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्र बोरिया की कार्यकर्ता भी अनुपस्थित मिलीं जिसके विरुद्ध नोटिस जारी किया गया निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं पाए जाने पर संबंधित पर्यवेक्षक श्रीमती सहाना खान के एक इंक्रीमेंट रोकने का नोटिस भी जारी किया गया जिला कार्यक्रम अधिकारी राजपूत ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की है उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों के नियमित संचालन एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
0 Comments