सागर। 31 अगस्त 2026 प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम तिनसुवा में किसानों के खेतों का भ्रमण किया गया इस दौरान प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के खेतों पर पहुंचकर खेती की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया गया और किसानों से चर्चा की गई भ्रमण के दौरान आत्मा परियोजना के संचालक एम.के. प्रजापति, डॉ. शैलेष पाण्डेय, लोकेंद्र जाटव, विपिन जैन एवं मानव विकास सेवा संघ के संचालक फादर थॉमस फिलिप उपस्थित रहे अधिकारियों एवं टीम के सदस्यों ने किसानों के खेतों में लगाए गए जीवामृत ट्यूब के माध्यम से तैयार किए जा रहे जैव अमृत की प्रक्रिया को देखा किसानों द्वारा जैव अमृत तैयार करने खेतों में उसके उपयोग तथा उससे होने वाले लाभों की जानकारी भी ली गई विजिट के दौरान किसानों ने बताया कि प्राकृतिक खेती में जैव अमृत का उपयोग उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है किसानों ने इस विधि को सरल प्रभावी एवं लाभकारी बताते हुए इसकी सराहना की और प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाने में रुचि व्यक्त की मानव विकास सेवा संघ की ओर से किसान सहयोगी टीम के परियोजना समन्वयक चंद्रकिशोर नरवरे एवं निलेश पटेल ने खेत भ्रमण एवं किसानों से संवाद कराने में सहयोग प्रदान किया।
0 Comments