बंडा विधानसभा के ग्राम बरा सरपंच प्रतिनिधि पर हमले का वीडियो वायरल

सागर।बंडा के ग्राम बरा में सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण लोधी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सरपंच द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है पहले वीडियो में सरपंच प्रतिनिधि के साथ रास्ता रोककर मारपीट करते कुछ युवक नजर आ रहे हैं जबकि दूसरे वीडियो में विद्युत कर्मचारी के साथ मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है
घटना के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी अस्पताल पहुंचे और घायल सरपंच प्रतिनिधि का हालचाल जाना इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर मामले में कार्रवाई की मांग की बताया जा रहा है कि सरपंच प्रतिनिधि द्वारा विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतें लगातार उठाई जा रही थीं हालांकि दोनों वीडियो और पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी अब सवाल यह है कि आखिर विवाद की शुरुआत कहां से हुई और दोनों पक्षों के बीच हुए घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही। ?


Post a Comment

0 Comments