ऑनलाइन माध्यम शिक्षा का एक सशक्त सहयोगी माध्यम है

सागर।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और वर्तमान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आज ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा को नया आधार और गति मिल रही है समय स्थान और संसाधनों की सीमाओं से परे विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान का लाभ पाने का एक सरल सुलभ माध्यम है ऑनलाइन शिक्षा. सी ई सी, स्वयं,स्वयं प्रभा, मूक, ई- पाठशाला आदि प्लेटफॉर्म इसको सुदृढ़ बनाने में सहायक भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं ये विचार दिए प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत ने एक राष्ट्रीय कार्यशाला में उद्बोधन देते हुए डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के डॉयरेक्टर ऑफ अकादमिक अफेयर्स प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वयं पोर्टल के माध्यम से विभिन्न मूक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं जो अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के साथ ही अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध हैं जिससे शिक्षक एवं विद्यार्थियों को अपनी भाषा में सीखने का अवसर मिल रहा है जरूरत है जागरूकता और सहभागिता की जिसके लिए इस तरह की कार्यशालाएं सहयोगी होती हैं
सी ई सी शैक्षिक संचार संघ नई दिल्ली एवं डॉ हरीसिंह गौर विश्विद्यालय सागर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में सुश्री महक एवं सुश्री सृष्टि राणा ने मूक कोर्स और स्वयं पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी ई एम आर सी के डॉयरेक्टर पंकज तिवारी ने मूक और स्वयं पोर्टल के विभिन्न पाठ्यक्रम की जानकारी दी कार्यशाला में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात हरियाणा आदि प्रदेशों के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षकों ने सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments