जिला अस्पताल के चेस्ट आईसीयू का एसी एक हफ्ते से खराब वेंटिलेटर लगे मरीज के लिए परिजन लाए घर से कूलर

सागर।जिला अस्पताल की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है चेस्ट आईसीयू का एसी पिछले एक हफ्ते से खराब पड़ा है जिससे गंभीर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तस्वीर में देखा गया कि वेंटिलेटर पर भर्ती एक गंभीर मरीज के पास परिजन घर से कूलर लाकर रखे हुए हैं गर्मी और उमस के बीच मरीज और परिजनों को इलाज के साथ साथ असहनीय गर्मी भी झेलनी पड़ रही है सूत्रों के अनुसार एसी खराब होने के कारण लगभग वार्ड खाली है कुछ ही गंभीर मरीज यहां भर्ती हैं जिन्हें मजबूरी में इसी स्थिति में रहना पड़ रहा है पहले भी एसी बंद होने की खबर प्रसारित की थी इसके बाद सिविल सर्जन डॉ.आर.एस. जयंत ने एक एसी तत्काल ठीक कराया था लेकिन पिछले एक हफ्ते से वह दोबारा खराब हो गया और अब तक ठीक नहीं हुआ  फिलहाल अस्पताल प्रशासन की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन गंभीर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है?

Post a Comment

0 Comments