सागर। सानोधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरवर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला और उसके मासूम बेटे के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई प्रारंभिक तौर पर दोनों के चलती ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है
जानकारी के अनुसार महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष और बच्चे की उम्र करीब 3 से 4 वर्ष बताई जा रही है दोनों के शव ट्रैक के पास पड़े मिले सूचना मिलने पर सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को सुरक्षित रखवाया गया
फिलहाल मृत महिला और बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत होता है लेकिन महिला दुर्घटनावश गिरी किसी ने धक्का दिया या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है इसकी जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments