ऑनलाइन कार्य के विरोध में एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

सागर।विभिन्न ऑनलाइन कार्यों के बढ़ते दबाव और अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को एएनएम एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सीएमएचओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेश पटेरिया को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा वहीं विरोध कर रही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनसे लगातार ऑनलाइन कार्य कराए जा रहे हैं जिससे उनके नियमित स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं उन्होंने मांग की कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नर्सिंग कैडर में शामिल किया जाए कार्यकर्ताओं ने दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत महिला स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष भत्ता दिए जाने की भी मांग उठाई उनका कहना है कि दुर्गम और दूरदराज के गांवों में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अतिरिक्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी 8 सूत्रीय मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments