मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा श्रवणबेलगोला तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए आवेदन 23 सितंबर तक

सागर।मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से श्रवणबेलगोला की तीर्थ यात्रा प्रस्तावित की गई है इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन द्वारा श्रवणबेलगोला तीर्थ स्थल के लिए सागर जिले को कुल 111 यात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है यात्रा के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है जबकि प्रस्तावित यात्रा 24 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होगी जिला प्रशासन ने योजना के अंतर्गत पात्र श्रद्धालुओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है आवेदन के साथ चिकित्सकीय प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड नंबर सहित आवश्यक जानकारी देना अनिवार्य होगा प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र आवेदकों का चयन किया जाएगा आवेदकों को सलाह दी गई है कि आवेदन की निर्धारित तिथि एवं समयावधि के भीतर संबंधित कार्यालय में जमा कराएं ताकि यात्रा का लाभ प्राप्त किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments