सागर।मकरोनिया के रजाखेड़ी में एक घर में सांप देख कर हड़कंप मच गया जब एक युवक बाहर काम से निकलने के लिए मंगलवार को तैयार होकर पैंट पहना तो अचानक उसमें से सांप निकल आया सांप को देखकर युवक घबरा गया जिसके बाद सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को सूचना दी सर्प विशेषज्ञ के घर पहुंचने के बाद सांप बिस्तर के नीचे छिप गया अकील बाबा ने सांप को पकड़ कर अपने कब्जे ले लिया सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा ने बताया कि यह सांप जहरीला तो नहीं लेकिन सांप की दहशत से कई बार लोगों की जान चली जाती है बाबा ने बताया कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और ना ही उसे मारे तत्काल वन विभाग या सर्प विशेषज्ञ को सूचित करें जिससे सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके अकील बाबा ने लोगो से अपील की है कि सांप के काट लेने से झाड़ फूंक में ना पड़े तत्काल जिला अस्पताल या बीएमसी में भर्ती कराएं जहां इसका उपचार हो सके।
0 Comments