सागर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत 29 अगस्त 2026 को खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल परिसर सागर के हॉकी टर्फ खेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ खेल दिवस को खेल उत्सव के रूप में मनाया गया खेल उत्सव का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 28 अगस्त 2026 को खेल विभाग में संचालित हॉकी फीडर सेंटर एवं खेलो इंडिया हॉकी स्मॉल सेंटर के बालक बालिका खिलाड़ियों के मध्य मैच से शुरू किया गया
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट वीनू राणा संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर जिला हॉकी संघ सागर के सचिव मकसूद खान एवं विभाग के समस्त प्रशिक्षक उपस्थित रहे सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तदुपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों से अतिथियों द्वारा परिचय प्राप्त किया गया
इसके पश्चात हॉकी मैच शुरू कर खेल उत्सव की शुरुआत की गई साथ ही खेल परिसर में संचालित अन्य खेलों के खिलाड़ियों के मध्य मैत्री मैच का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों तथा जिला हॉकी संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही कार्यक्रम के अंत में संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
0 Comments