हत्या के फरार आरोपी को गढ़ाकोटा पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

सागर। दिनांक 29 अगस्त 2026 पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप एवं डंडा बरामद किया गया है 26.08.2026 को फरियादी ऊधम सिंह पिता मानकलाल रैकवार, उम्र 35 वर्ष, निवासी पाण्डेर द्वारा थाना गढ़ाकोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि खेत में पानी बहाने की बात को लेकर हुए विवाद में उसके चाचा मंझले उर्फ कन्हई रैकवार एवं भतीजे रमेश रैकवार द्वारा उसके पिता मानकलाल रैकवार के साथ लोहे के पाइप एवं डंडे से मारपीट की गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गढ़ाकोटा में अपराध क्रमांक 634/26, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम को फरार आरोपी के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्रित कर उसकी तलाश करने संभावित स्थानों की पहचान करने तथा हर संभव माध्यम से आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
पुलिस दल द्वारा फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार मैदानी एवं तकनीकी स्तर पर प्रयास किए गए आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करते हुए उसके संभावित स्थानों की लगातार जांच की गई पुलिस द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के 
परिणामस्वरूप दिनांक 28.08.2026 को प्रकरण के आरोपी रमेश पिता कन्हई उर्फ मंझले रैकवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पाण्डेर, थाना गढ़ाकोटा को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप एवं डंडा बरामद किया गया है आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Post a Comment

0 Comments