विवादों में रहने वाले सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक आदित्य पांडेय को शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

सागर।सांदीपनि विद्यालय के माध्यमिक शिक्षक आदित्य पांडेय को शिक्षा विभाग ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है यह कार्रवाई संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग द्वारा की गई है बताया जा रहा है कि आदित्य पांडेय लंबे समय से विवादों में रहे हैं बीते दिनों सांदीपनि विद्यालय की महिला लिपिक ने शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे शिकायत के आधार पर गोपालगंज थाना पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया था मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने भी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग ने आदेश जारी कर आदित्य पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments