सागर। 20 अगस्त 2026 जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कार्यालय पद्माकर नगर मकरोनिया में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई कार्यक्रम को संबोधित करती हो जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान ऐतिहासिक है राजीव गांधी ने लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया
संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति की नींव मजबूत की जिसका लाभ आज पूरा देश उठा रहा है आज भारत जिस डिजिटल युग की ओर बढ़ रहा है उसकी आधारशिला राजीव गांधी के दूरदर्शी निर्णयों में दिखाई देती है वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने ने कहा कि राजीव गाँधी दूर दृष्टि रखते थे उन्होंने युवाओ के संदर्भ में जो सपने देखे थे आज फलीभूत हो रहे हैं कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी मनोज पवार ने किया तथा आभार पियूष अवस्थी ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर जतिन चौकसे, कांग्रेस सेवा दल के ग्रामीण मुख्य संगठक एड. बी डी पटेल महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋचा सिंह, ज्योति पटेल रहली रहली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पटेरिया मनोज पवार,महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सीमा कमल चौधरी, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष पीयूष अवस्थी, मोती पटेल, उपभोक्ता कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र लोधी,अभिलाषा चौधरी, रुक्मिणी देवी सुनील वैद्य, इसाक खान गढ़ाकोटा, मुबारक खान गढ़ाकोटा, दिनेश कुर्मी वीरेंद्र कुर्मी,अशोक पटेल,धर्मेंद्र कुर्मी हरि दयाल पटेल, रविंद्र लोधी, बिहारी कुशवाहा अजय अहिरवार, कमल चौधरी, अशोक पटेल, परम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।
0 Comments