सागर।जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने शहर के बाहरी मार्गों पर बिना परमिट और फिटनेस के चल रहे अवैध ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है एसोसिएशन ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस एवं आरटीओ विभाग द्वारा संयुक्त चेकिंग कराने का निवेदन किया एसोसिएशन के संरक्षक जयकुमार जैन और सचिव अतुल दुबे ने ज्ञापन में कहा गया कि सैकड़ों की संख्या में अवैध ऑटो सागर से जैसीनगर, राहतगढ़ नरयावली, जरूआखेड़ा, खुरई से बीना, बीना से खुरई कर्रापुर और परसोरिया मार्गों पर 10-12 सवारी भरकर चल रहे हैं इनके पास न तो वैध परमिट है और न ही फिटनेस लाइसेंस इससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और मार्गों पर चलने वाली यात्री बसों को भी नुकसान पहुंच रहा है ज्ञापन में बताया कि आरटीओ से कई बार शिकायत की गई, लेकिन उनका कहना है कि स्टाफ कम है इसलिए पुलिस विभाग के साथ मिलकर संयुक्त चेकिंग की जाए तो अवैध संचालन पर रोक लगाई जा सकती है एसोसिएशन ने नरयावली, खुरई, बीना जैसीनगर, राहतगढ़, कर्रापुर और सानौधा थानों को निर्देशित कर कार्रवाई कराने की मांग की है साथ ही पूर्व में जबलपुर उच्च न्यायालय द्वारा भी अवैध ऑटो के खिलाफ चेकिंग कर रोक लगाने के आदेश दिए गए थे एसोसिएशन ने कहा कि यात्रियों को दुर्घटना और बस ऑपरेटर्स को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए अवैध ऑटो के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
0 Comments