सागर। 14 अगस्त 2026 कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांदरी का निरीक्षण किया कक्षाओं में पहुंच बच्चों से संवाद किया एवं अध्ययन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, खुरई एसडीएम सतीश वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे कलेक्टर ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय बाँदरी की केजी-1 एवं केजी-2 की कक्षाओं में पहुंच कर बच्चों से वर्णमाला सुनी तथा बाल कविताएँ सुनी उन्होंने बच्चों से संवाद कर स्नेहपूर्वक दुलार भी किया अन्य कक्षा में पहुंचकर कलेक्टर ने छात्रों से विज्ञान संबंधी प्रश्न पूछे और उनके उत्तरों को ध्यानपूर्वक सुना कक्षा में चल रहे अध्ययन कार्य के बारे में उन्होंने शिक्षकों से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की इसी दौरान एक छात्र ने संस्कृत का महत्वपूर्ण श्लोक सुनाया जिसका अर्थ कलेक्टर ने बच्चों को विस्तार से समझाया कलेक्टर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी कक्षाओं का पाठ्यक्रम छोटी कक्षाओं की पढ़ाई बड़ी परीक्षाओं की नींव होती है उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन के साथ नियमित अध्ययन करने तथा अपने सपनों को पूरा करने का प्रेरणादायक संदेश दिया
कक्षाओं में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने स्मार्ट बोर्ड पर हो रही पढ़ाई को लेकर बच्चों से फीडबैक लिया छात्रों की प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्मार्ट बोर्ड में कक्षा के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार समस्त विषयों की वीडियो क्लासेज डाउनलोड करवाई जाएँ, ताकि डिजिटल माध्यम से शिक्षा का अधिकतम लाभ छात्रों तक पहुँच सके इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय की पेयजल व्यवस्था एवं शौचालय की स्थिति का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

0 Comments