केसली में एमपीईबी के सामने चल रही भागवत कथा के समापन पर करंट लगने से महिला की मौत

सागर।केसली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन हृदयविदारक हादसे के साथ हुआ बुधवार को एमपीईबी कार्यालय के पास लगे पंडाल में अज्ञात कारणों से स्प्रेड वायर में करंट फैल गया इस दौरान सविता साहू पत्नी रामस्वरूप साहू करंट की चपेट में आ गईं उन्हें बचाने के प्रयास में दो अन्य श्रद्धालु भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए घटना के बाद पंडाल में अफरा-तफरी मच गई श्रद्धालुओं की मदद से तीनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया अस्पताल में डॉक्टरों ने सविता साहू को मृत घोषित कर दिया वहीं घायल दो अन्य श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया गया है उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का केसली मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया कई दिनों से चले धार्मिक आयोजन का माहौल खुशी से भरा था लेकिन इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments