स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ संपन्न

सागर 13 अगस्त 2026 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह एवं कार्यक्रमों का आज अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली इसके पश्चात अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया पुलिस बल, एनसीसी एवं शौर्य दल की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र द्विवेदी, सागर एसडीएम रोहित वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments