शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में किराना व्यापारी गिरफ्तार

सागर।देवरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला का लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और बाद में उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है महिला की शिकायत पर देवरी पुलिस ने किराना कारोबारी एवं स्नैक्स फैक्ट्री संचालक वीरेंद्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी वर्ष 2015 से उसे शादी का झांसा देता आ रहा था आरोपी की बातों पर भरोसा कर महिला उसके साथ संबंध में रही महिला ने अपने पति से तलाक लेने के बाद आरोपी के साथ रहने का निर्णय लिया आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे किराए के मकान में रखा और उसके बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी भी ली शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो हुआ विवाद
महिला के अनुसार बुधवार को जब वह देवरी आई और उसे आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उसने आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया महिला का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी पुलिस ने गिरफ्तार कर शुरू की जांच मामले में उप निरीक्षक समरथ सीनम ने बताया कि महिला की शिकायत और उसके बयान के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69, 115(2) एवं 351(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले की अग्रिम विवेचना जारी है पुलिस द्वारा प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments