सागर। 14 अगस्त 2026 मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय,वल्लभ भवन,भोपाल के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में केंद्रीय जेल सागर द्वारा 14 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया तिरंगा बाइक रैली केंद्रीय जेल सागर से प्रारंभ होकर तिली चौराहा, मेडिकल कॉलेज सागर के सामने, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा,बस स्टैंड होते हुए गोपालगंज मार्ग से पुनः केंद्रीय जेल सागर पहुंचकर संपन्न हुई रैली में जेल अधीक्षक रमेशचंद्र आर्य, उप जेल अधीक्षक मनोज मिश्रा, श्रीमती गीता राठौर, पंकज कुशवाहा एवं अमित रघुवंशी,सहायक जेल अधीक्षक सहित केंद्रीय जेल सागर के समस्त अधिकारी,जेल स्टाफ एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की रैली के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया रैली में तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ अनुशासन बनाए रखा गया रैली के दौरान आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मार्ग से रैली को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से निकाला गया रैली में डीजे के माध्यम से देशभक्ति गीतों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण निर्मित किया गया हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाने का संदेश दिया गया।
0 Comments