सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा "नशा मुक्ता अभियान" के अंतर्गत जिले में थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ रखने बेचने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में थाना केंट ने दिनांक 13.08.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति दमोह मकरोनिया तरफ से विक्री करने हेतु थाना केंट क्षेत्रांतर्गत आ रहे हैं सूचना तस्दीक हेतु हमराह लेकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान नये ओव्हर ब्रिज के नीचे दविश दी गई जो आरोपी खिलान सेन पिता स्वं जालम सेन उम्र 36 वर्ष एवं महेन्द्र सेन पिता स्वं किशोरी सेन उम्र 34 वर्ष दोनो निवासी ग्राम घुरेटा थाना बटियागढ जिला दमोह के कब्जे से कुल 2 किलो 272 ग्राम अवैध गांजा कुल कीमती 25400/-रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल एम पी 34 जेडएच 4353 का जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध NDPS ACT के अंतर्गत कार्यवाही की गई हैंआरोपीगण को न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायालय के आदेश से केन्द्रीय जेल सागर मे दाखिल किया गया हैं सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे उप निरीक्षक संजय बामनिया, प्रआरक्षक सौरभ रैकवार आरक्षक हेमेन्द्र सिंह साईबर सेल प्रआरक्षक नीरज बांगर, प्रदीप शर्मा आरक्षक आशीष यादव, आरक्षक भानु प्रताप चौधरी आरक्षक देवेन्द्र रावत,आरक्षक नरेश की सराहनीय योगदान रहा हैं।
0 Comments