विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम काउन्सिलिंग 10 अगस्त से

सागर।डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम काउन्सिलिंग दिनांक 10 अगस्त से 12 अगस्त, 2026 को सम्पन्न होगी प्रवेश प्रकोष्ठ के मुख्य समन्वयक प्रोफेसर ए.के. सिंह ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल विज्ञापित 2489 सीटों के लिए कुल 10000 से अधिक आवेदकों ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराया है आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रथम काउन्सिलिंग की समय सारणी,कट-आफ, विषयवार सीटों की संख्या,आवश्यक दस्तावेजों की सूची आदि का अवलोकन कर लें जो आवेदक किन्ही उपरिहार्य कारणों से व्यक्तिगत रुप से उपस्थित नहीं हो सकते हैं वे अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ अपना प्रतिनिधि भेज सकते हैं आवेदकों से अनुरोध है कि नवीन जानाकरी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट का दैनिक अवलोकन करते रहें आवेदक विश्वविद्यालय परिसर में पहुँचने हेतु अपनी यात्रा प्रबन्धन उपरोक्त इंगित समयानुसार कर लें।

Post a Comment

0 Comments