प्राइवेट एजेंसी के पंडापुरा गोदाम में चोरी CCTV में कैद हुए कंपनी के दो कर्मचारी

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के पंडापुरा स्थित जनआध्या एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में बिजली के वायर बंडल चोरी का मामला सामने आया है कंपनी के डायरेक्टर अंकित चौरसिया ने मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी फरियादी कंपनी के फरियादी अंकित चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह कंपनी के  गोदाम पहुंचे वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर कंपनी में कार्यरत आदर्श रजक और तरुण जाटव निवासी सदर बैग में तीन बिजली वायर बंडल ले जाते दिखाई दिए पहले उन्हें लगा कि दोनों अपना खाने का बैग लेकर जा रहे हैं लेकिन बैग भारी होने पर जांच की गई तो उसमें करीब 40 हजार रुपये कीमत के तीन वायर बंडल निकले इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी कंपनी के कर्मचारियों मोहित प्रजापति और अभिषेक चौरसिया को दी तथा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने दोनों आरोपित कर्मचारियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है शनिवार दोपहर 2 बजे घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए है फिलहाल मोतीनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments