सागर।कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशन में कृषि क्षेत्र में उत्तरोत्तर उन्नति के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा खरीफ मौसम में फसलों की बेहतर उत्पादन उर्वरक वितरण की विकास प्रणाली बीज व उर्वरक के सैंपलिंग की वैधानिक प्रक्रियाएं खरीफ फसलों के बेहतर उत्पादन हेतु नवाचार सहित अन्य तकनीकी विषयों पर जिले के सभी विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी व कृषि विस्तार अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया सर्वप्रथम उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी ने खरीफ मौसम में अब तक किए कार्यों की विकासखंडवार समीक्षा की उपसंचालक कृषि ने कहा कि किसानों को कृषि आदान जैसे बीज,उर्वरक,कृषि रसायन गुणवत्तायुक्त व उचित मूल्य पर प्राप्त हों यह हमारी पहली प्राथमिकता है जिले में विविध खेती उर्वरकों का संतुलित प्रयोग विषय पर भी विस्तार से चर्चा की उर्वरक वितरण की विकास प्रणाली के संबंध में प्रचलित मिथ व तकनीकी वास्तविकता पर संवाद हुआ परियोजना संचालक आत्मा मुकेश प्रजापति ने आत्मा परियोजना अंतर्गत संचालित योजनाओं की विकासखंडवार जानकारी दी साथ ही नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग की विस्तृत जानकारी दी कृषि विज्ञान केंद्र देवरी के कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रमुख वैज्ञानिक डॉ आशीष त्रिपाठी ने खरीफ फसलों के प्रबंधन व संरक्षण विषय पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी फील्ड स्टाफ द्वारा किसानों की समस्याओं को बताया गया जिनका तकनीकी व व्यवहारिक समाधान भी समाधान बताया गया बीज परीक्षण अधिकारी संजय पाठक द्वारा बीज नमूना एकत्रीकरण व सहायक रसायन विशेषज्ञ एस बी सिंह द्वारा उर्वरक नमूना एकत्रीकरण की वैधानिक कार्यवाही के बारे में बिंदुवार जानकारी दी गई साथ ही बीज व उर्वरक संबंधी नवीन दिशानिर्देशों की अद्यतन जानकारी दी गई मिट्टी परीक्षण अधिकारी जितेंद्र सिंह राजपूत ने मृदा परीक्षण का महत्व बताते हुए जिले में पोषक तत्वों के वर्तमान स्तर व उनके संतुलन हेतु उपाय सुझाए सहायक संचालक कृषि जय दत्त शर्मा द्वारा सोयाबीन व उड़द फसलों को अधिक वर्षा में नुकसान से बचाने हेतु सीडड्रिल ट्रांसफॉर्मेशन विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया गया इसमें विभिन्न वीडियो के माध्यम से साधारण सीडड्रिल को बहुत कम लागत उन्नत सीडड्रिल में बदलने का सरल तरीका बतलाया गया इफको से प्रतीक गुप्ता ने नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की कृषि क्षेत्र में भूमिका वर्तमान में डीएपी के विकल्प के रूप में नैनो डीएपी का उपयोग व नैनोयूरिया व डीएपी के प्रयोग प्रदर्शनों के परिणामों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंधक मनीष साहू ने विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में कॉमन सर्विस सेंटर की भूमिका एवं किसने की सुविधा संबंधी विषय पर संवाद किया बैंक ऑफ़ इंडिया से मैनेजर प्रतिभा जैन एवं मार्केटिंग प्रमुख शोभित महाजन ने बैंकिंग सेक्टर की कृषि में भूमिका व बैंकिंग सेक्टर का किसान कल्याण में योगदान व वर्तमान में बैंक द्वारा संचालित योजना विषय पर परिचर्चा की
फसल बीमा हेतु चयनित एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी से सौरव जैन ने खरीफ मौसम में बीमा की जानकारी फसल बीमा से हल्का स्तर पर या व्यक्तिगत स्तर पर लाभ लेने की प्रक्रिया व आवश्यक शर्तों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई इस प्रकार खरीफ मौसम से संबंधित प्रत्येक विषय की बिन्दुवार जानकारी सभी प्रशिक्षणर्थियों को दी गई। प्रशिक्षण के पश्चात ई विकास प्रणाली को और स्पष्ट रूप से प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई।
0 Comments