सागर।वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने सोमवार दोपहर 2 बजे अपनी मांगो को लेकर निजी होटल में पत्रकारवार्ता आयोजित संघ के महामंत्री व नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के संयुक्त महामंत्री अशोक शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दिसंबर 2024 में हुए मान्यता चुनाव में संघ को कर्मचारियों का पूर्ण बहुमत मिला है जिससे वह पूरे जोनल रेलवे की एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन बन गई है संघ प्रवक्ता सतीश कुमार के अनुसार जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच संघ के प्रयासों से जबलपुर मंडल में 2717 रेल कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिलाया गया इसमें दिसंबर 2025 में ही 800 से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति मिली ताकि 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले 8वें वेतन आयोग में वेतन निर्धारण का पूरा लाभ मिल सके एलडीसीई ओपन टू ऑल के तहत वन टाइम रिलेशन की छूट दिलाकर ट्रैक मेंटेनर सहित कई कर्मचारियों को सहायक लोको पायलट बनाया गया रिक्तियां कम होने से रुके 52 कर्मचारियों के लिए रेलवे बोर्ड स्तर पर प्रयास कर उन्हें भी पदोन्नति दिलाई गई वहीं संघ ने ट्रेन मैनेजर कैडर में अन्य विभागों को शामिल करने 8वें वेतन आयोग को जल्द लागू कर 3.84 फिटमेंट फैक्टर तय करने सभी को पुरानी पेंशन देने "समान कार्य-समान वेतन" लागू करने चिकित्सा व रेलवे कॉलोनियों में आधुनिक सुविधाएं देने रनिंग रूम-रेस्ट हाउस की गुणवत्ता सुधारने ट्रैक मेंटेनर व महिला कर्मचारियों के लिए विशेष सुविधाओं और शिक्षण भत्ते का दायरा बढ़ाने की मांग रखी है संघ ने कहा कि वह कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्यरत रहेगा।
0 Comments