देवरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई चना-मूंग चोरी में 2 आरोपी गिरफ्तार

सागर।मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर देवरी पुलिस ने चना-मूंग चोरी की वारदातों का खुलासा किया थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने सोमवार को बताया कि चोरी का माल और माल ढोने में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है पुलिस के अनुसार 25 जनवरी 2026 को देवरी निवासी अनिल जैन के SDM कार्यालय के सामने स्थित गोदाम से चोरी हुई थी उस मामले में पहले कुंडे उर्फ अंकित पटेल को गिरफ्तार किया गया था जबकि उसका साथी आशिक खान फरार चल रहा था मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया पूछताछ में दोनों ने खंडेराबाट निवासी करण राजपूत के यहां से 10 बोरी मूंग और सतीश के यहां से 7 बोरी मूंग व 1 बोरी चना चोरी करना भी स्वीकार किया तीनों वारदातों में इनकी संलिप्तता मिली है पुलिस ने आरोपियों से कुल 13 कट्टी चना और 17 कट्टी मूंग बरामद किए कुल 30 कट्टी चोरी का अनाज बरामद हुआ चोरी में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

Post a Comment

0 Comments