विश्वविद्यालय संगीत विभाग में भजन आधारित व्याख्यान सह प्रदर्शन

सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में एक विशेष सांगीतिक सत्र और भजनों की प्रस्तुति हुई इस कार्यक्रम में ठाकुर रामसिंह तोमर के शिष्य और 'टाइम्स म्यूजिक' के प्रसिद्ध 'सुन्दर कांड' एवं 'बजंरग बाण' फेम गायक दिनेश दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे उनके साथ बीना के ख्याति प्राप्त संगीत प्रेमी, कलाकार और व्यवसायी राजीव अग्रवाल भी शामिल हुए इस  दौरान दिनेश दुबे ने भजन तू दयालु दिन हों तू दानी में भिखारी तुलसी कृत भजन एवं गजल विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में प्रस्तुति दी इस अवसर पर राजीव अग्रवाल उपस्थित रहे इसी क्रम में डॉ. अवधेश तोमर ने भी अपनी सुमधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया संगीत के पक्षों पर गहन विमर्श किया इस सांगीतिक बैठक में केवल गायन ही नहीं बल्कि संगीत के विविध पक्षों पर भी गंभीर चर्चा हुई विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने भारतीय संगीत की बारीकियों, रागों के महत्व और वर्तमान समय में शास्त्रीय एवं सुगम संगीत की दिशा पर गहन विचार-विमर्श किया शोधार्थियों ने भी इस अवसर पर अपनी संगीत प्रतिभा का परिचय दिया विभाग में डॉ. राहुल स्वर्णकार, शैलेंद्र राजपूत विभागाध्यक्ष प्रो अशोक अहिरवार शोधार्थी स्तुति खंपरिया अनुकृति रावत,आयुर्मन श्रीवास्तव और अंशुल आठिया सहित विभाग के अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे जिन्होंने सांगीतिक चर्चा और प्रस्तुतियों में सक्रिय सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments