बंडा विधानसभा में बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ ने छात्राओं में भरा आत्मविश्वास का जोश

सागर।महिला सशक्तिकरण बालिका सुरक्षा एवं नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ पुलिस अनुविभाग बंडा द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग का अभिनव प्रयास किया गया
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित"नशे से दूरी है जरूरी 2.0"अभियान के अंतर्गत शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय बंडा के सभागार में नशा मुक्ति संकल्प समारोह का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बुंदेलखंड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय भारतीय महिला क्रिकेटर सुश्री क्रांति गौड़ रहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री शोभना वर्मा एसडीओ,वन विभाग बंडा उपस्थित रहीं कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय,आचार्य विद्यासागर पब्लिक स्कूल सेंट जोसेफ स्कूल, शासकीय कन्या विद्यालय मॉडल स्कूल, एनएमसी स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने सहभागिता की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रदीप वाल्मीकि ने कहा कि क्रांति गौड़ संघर्ष आत्मविश्वास और महिला शक्ति की प्रेरक पहचान हैं लिधोरा की साधारण बालिका से लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड तक का सफर बुंदेलखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा है इस अवसर पर उन्होंने लिधोरा से लॉर्ड्स तक विषय पर स्वरचित कविता का पाठ भी किया।

Post a Comment

0 Comments