बारिश में जैसीनगर अस्पताल की जर्जर छत बनी खतरा प्रसूति वार्ड में गिरा प्लास्टर

सागर। बारिश शुरू होते ही जैसीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर इमारत की स्थिति एक बार फिर सामने आ गई है अस्पताल की छतों से पानी टपक रहा है और कई जगह प्लास्टर उखड़ रहा है हाल ही में प्रसूति वार्ड की छत का प्लास्टर गिर गया गनीमत रही कि उस समय पलंग पर कोई मरीज मौजूद नहीं था बारिश के दौरान अस्पताल की गैलरी पैथोलॉजी लैब और अन्य वार्डों में भी पानी और सीलन की समस्या बनी हुई है अस्पताल में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं ऐसे में जर्जर भवन मरीजों के साथ-साथ डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है गौरतलब है कि करीब एक साल पहले भी मीडिया ने अस्पताल की जर्जर हालत का मामला प्रमुखता से उठायाथा इसके बाद तत्कालीन सीएमएचओ ने अस्पताल का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था लेकिन एक साल बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने भी जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया था एक साल भी जाने के बाद कोई मरम्मत नहीं हुई
स्थानीय लोग लंबे समय से जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में उन्नत कर नया भवन बनाने की मांग कर रहे हैं लोगों का कहना है कि जब तक नया भवन नहीं बनता तब तक अस्पताल को किसी सुरक्षित शासकीय भवन में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जा सकता है इस संबंध में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि बरसात को देखते हुए अस्पताल में तत्काल आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी इसके बाद भवन के पूर्ण मेंटेनेंस के लिए एस्टीमेट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजकर स्वीकृति प्राप्त की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments