सागर।थाना मोतीनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया जानकारी के अनुसार दिनांक 27 अगस्त 2025 को फरियादी भूपेश चौबे निवासी राजीवनगर थाना मोतीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीजा पर्व के दौरान पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर आरोपीगण मृदुल चौबे, सुरेश चौबे विवेक चौबे, रीतेश चौबे, देवेन्द्र चौबे एवं रूपेश चौबे हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे तथा गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया हमले के दौरान आरोपियों ने लोहे की रॉड,लाठी,तलवार एवं कट्टे से प्राणघातक हमला किया जिससे प्रभात चौबे, महेश चौबे, निधि चौबे एवं सुदामा चौबे सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए विशेष रूप से आरोपी रूपेश चौबे द्वारा सुदामा चौबे पर कट्टे से गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया प्रकरण में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 767/2025 अंतर्गत धारा 109, 115(2), 118(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी सुरेश चौबे एवं विवेक चौबे को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था लगातार की जा रही तलाश एवं मुखबिर सूचना के आधार पर थाना मोतीनगर पुलिस ने दिनांक 10 जुलाई 2026 को फरार एवं ईनामी आरोपी रूपेश चौबे (उम्र 37 वर्ष), निवासी हनुमान मंदिर के पास राजीवनगर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
0 Comments