शहर के उपनगरीय मकरोनिया के दीनदयाल नगर में जर्जर मकान की छत गिरी, 6 वर्षीय मासूम की मौत

सागर। मकरोनिया के दीनदयाल नगर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया यहां एक जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई जानकारी के अनुसार नगर पालिका मकरोनिया द्वारा उक्त मकान को जर्जर घोषित करते हुए मकान मालिक को दो बार नोटिस जारी किए गए थे इसके बावजूद मकान को खाली नहीं कराया गया और न ही आवश्यक मरम्मत कराई गई बताया जा रहा है कि मकान में बच्ची के नाना-नानी किराए पर रहते थे हादसे के समय मासूम बच्ची घर में सो रही थी इसी दौरान छत गिर गई और वह मलबे के नीचे दब गई स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है वहीं मामले को लेकर नगर पालिका की कार्रवाई और मकान मालिक की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments