सागर।बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टरों के साथ अभद्रता का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया आरोप है कि एक मरीज के अटेंडरों ने इलाज को लेकर नाराज होकर महिला डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से बदसलूकी की और बैड टच जैसी हरकतें कीं इससे अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया
डॉक्टरों के अनुसार मरीज को वीआईपी स्तर का इलाज न मिलने पर अटेंडर आक्रोशित हो गए उन्होंने महिला डॉक्टरों को धमकाने और दबाव बनाने की कोशिश की मामले में भाजपा नेता अनिल पीपरा और उसके साथी राघवेंद्र दुबे पर गंभीर आरोप लगे स्टाफ ने बताया कि वह लोग मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नाम से धमकी देने लगे जिसके बाद पूरे अस्पताल के स्टाफ में आक्रोश का माहौल बन गया इस घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और नर्सिंग ऑफिसर ने सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी सभी डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया जिससे ओपीडी और इमरजेंसी समेत अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों और नर्सिंग ऑफिसर ने सड़क पर उतरकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए डॉक्टरों ने प्रशासन से अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है उनका कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं फिलहाल प्रदर्शन के बाद गोपालगंज थाने में भाजपा नेता अनिल पीपरा और उसके साथी राघवेंद्र दुबे पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के आधार पर कार्यवाही की जा रही है इस मौके पर एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी सीएसपी ललित कश्यप सहित पांच थानों के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर मौजूद रहे पुलिस और अस्पताल प्रशासन के आश्वासन के बाद चक्काजाम खुलवाया गया जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू की गई।
0 Comments