सागर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय 'दीक्षारंभ एवं प्रवेश उत्सव' का समापन बेहद गरिमामय और ज्ञानवर्धक माहौल में हुआ समापन दिवस पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता एवं प्रवेश कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अभिलाषा जैन के कुशल मार्गदर्शन में मानसिक स्वास्थ्य क्लब द्वारा एक विशेष 'मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण उन्मुखीकरण' कार्यक्रम का आयोजन किया सत्र का शुभारंभ नवागंतुक छात्र-छात्राओं का पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत के साथ हुआ जिससे पूरा सभागार उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संस्कारवान उच्च शिक्षा का संदेश देते हुए कहा कि भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा का निर्वहन करते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने इस तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम को निर्देशित किया था इसके माध्यम से विद्यार्थियों को कॉलेज की विभिन्न सुविधाओं, समृद्ध शिक्षण संस्कृति और नैतिक मूल्यों से भली-भांति अवगत कराया गया है प्राचार्य ने घोषणा की कि कल से महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं आयोजित की जाएंगी उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस परिसर से केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन में काम आने वाले उच्च मूल्य एवं संस्कारों को भी ग्रहण करें ताकि एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण हो सके महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने उपरोक्त संबंध में बताया कि सत्र के अंतिम पड़ाव में कॉलेज के सीनियर विद्यार्थियों ने भी नवागंतुक साथियों का हौसला बढ़ाया अर्थशास्त्र एम.ए. में गत वर्ष सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा मुस्कान साहू और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में महाविद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले छात्र निखिल शर्मा ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कैसे इस संस्थान ने उनके व्यक्तित्व को संवारा है इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की मनोवैज्ञानिक काउंसलर श्रीमती नीता यादव द्वारा किया गया।